CG : बाप ने की अपने दो बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे द... - CG Sandesh

CG : बाप ने की अपने दो बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान

रायगढ़। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहाँ एक युवक ने अपने दो बच्चों को पानी में डुबोकर मार डाला। बच्चों को मारने के बाद युवक ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक बच्चों को नहाने के बहाने डबरी पर लेकर गया था। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, भुइयापारी निवासी नरेश गुप्ता पेशे से किसान है। बीते सोमवार दोपहर अपने दो बच्चों शौर्य और सिम्मी को बाइक में लेकर निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो नरेश की पत्नी ने भतीजे को उनकी तलाश के लिए भेजा। भतीजा उन्हें खोजते हुए घर से करीब 5 किमी दूर डबरी के पास पहुंचा तो वहां दोनों बच्चों का तैरता हुआ शव मिला।

इसके बाद वह नरेश की तलाश में इधर उधर भटक रहा था। तभी वहां से कुछ दूरी पर ही पीपल के पेड़ से नरेश का शव फांसी से लटका हुआ था। इस पर भतीजा दौड़ता हुआ घर पहुंचा और जानकारी दी। ये सुनते ही परिवार के लोग भागकर घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने तीनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें