शादी के घर में पसरा मातम, गैस सिलेंडर में आग लगने से चार महि... - CG Sandesh

शादी के घर में पसरा मातम, गैस सिलेंडर में आग लगने से चार महिलाओं की मौत, 3 की हालत गंभीर

डेस्क। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर (gas cylinder) में आग लग जाने से चार महिलाओं की जलकर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने शनिवार को बताया कि थाना कलान अंतर्गत विक्रमपुर गांव में ओमवीर यादव के घर में रविवार को शादी समारोह का आयोजन था, इसीलिए काफी मेहमान इकट्ठे थे।

उन्होंने बताया कि आज शाम का खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे मुन्नी देवी (60) नीलम देवी (35) तथा गंगा देवी (65) आग की चपेट में आ गईं और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा गंभीर रूप से झुलसी वंदना (18) ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना में तीन अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

CM ने ट्वीट कर जताया दुख

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने ट्वीट करके घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है और घायलों का समुचित इलाज कराने के लिए शाहजहांपुर जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें