CG : घर में मिली वृद्ध महिला की अर्धनग्न लाश, चेहरे और गुप्त... - CG Sandesh

CG : घर में मिली वृद्ध महिला की अर्धनग्न लाश, चेहरे और गुप्तांग पर मिले चोट के निशान

जांजगीर-चांपा। जिले में रविवार सुबह एक वृद्ध महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। शव उसके घर में ही जमीन पर अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला हुआ था।। महिला के चेहरे और गुप्तांग पर चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव की स्थिति देख दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड-2 निवासी मंजू मानिकपुरी (55) के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी। उसके कोई बच्चे भी नहीं थे। महिला घर में अकेले ही रहती थी और दूसरों के घरों में काम करती थी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह जब काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां अंदर कमरे के दरवाजे के पास ही महिला का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अकलतरा थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी नाक से खून निकल रहा था। गुप्तांग पर भी चोट के निशान थे। ऐसे में आशंका है कि महिला की हत्या करने से पहले उससे दुष्कर्म किया गया। यह भी आशंका है कि कातिल को महिला पहले से ही जानती थी। घर में कहीं से जबरदस्ती घुसने को लेकर अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें