CG : नहाते हुए नदी में बहा नेता प्रतिपक्ष का भतीजा, डूबने से... - CG Sandesh

CG : नहाते हुए नदी में बहा नेता प्रतिपक्ष का भतीजा, डूबने से हुई मौत

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के भतीजे अविनाश वर्मा (30) की नदी में डूबने से मौत हो गई। अविनाश अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश अपने मामा के घर गया था। इसी दौरान वह नर्मदा नदी नहाने गया। नहाते समय अचानक वह तेज बहाव में आ गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

दुर्ग के न्यू आदर्श नगर कुर्मी बाड़ा निवासी अविनाश वर्मा अपने मामा के घर मंडला गया था। वहां मामा समेत परिवार के साथ पर्यटन क्षेत्र नर्मदा नदी घूमने का प्लान बनाया। वहां पहुंचकर अविनाश ने नहाने की बात कही। उसके मामा अपने बेटे और अविनाश को लेकर नहाने चले गए। अविनाश तैरना जानता था तो वह नदी में तैराकी करने लगा। इसी दौरान अचानक वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।

इससे पहले की उसके मामा उसे बचा पाते अविनाश पानी के बहाव में आकर उनकी आंखों से ओझल हो गया। मामा और उनके बेटे ने लोगों से मदद की गुहार लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोर की मदद से नदी में तलाश करवाई। करीब 10 घंटे की सर्चिंग के बाद उसका शव मिला।

दो साल पहले हुई थी शादी

विनाश के शव को दुर्ग लाया गया है। रविवार को पोटियाकला मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।अविनाश का विवाह दो साल पहले हुआ था। उसका दो माह का एक बेटा भी है। उसकी मौत के बाद उस मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें