CG : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था युवक, फिर शादी का... - CG Sandesh

CG : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था युवक, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले में नाबालिग को शादी का प्रलोभन (marriage temptation) देकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत बालिका को भी सकुशल बरामद किया गया है। मामला अंबागढ़ चौकी (Ambagarh Chowki) थाना क्षेत्र का है।


दरअसल प्रार्थी ने 26 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान और अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।

मामले में जांच के दौरान मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 29 जून को संदेही अनिल कुमार भूआर्य उम्र 19 साल निवासी कुंवारदल्ली जिला राजनांदगांव को पकड़ा। साथ ही आरोपी के कब्जे से गुम नाबालिग को बरामद किया गया। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें