Cg : पति-पत्नी के बीच हो रहा था विवाद, सुलझाने पहुंचे पिता की बेटे ने कर दी हत्या, तलाश जारी
दंतेवाड़ा। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है। यहाँ कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़मिरी मुंडापारा में पति-पत्नी के बीच हो रहे मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे पिता की उसके ही बेटे ने हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
बता दें कि आरोपी रामू कोर्राम किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था। तभी उसके पिता सुखराम कोर्राम झगड़े को शांत करने पहुंचे। तभी आरोपी रामू ने सुखराम के गुप्तांग पर वार कर दिया, जिससे सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी के पड़ोसी घटना स्थल पर पहुंचे। पड़ोसी और गांव वालों ने आरोपी बेटे के खिलाफ कुआकोंडा थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। घटना के बाद से आरोपी का बेटा फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें