CG : नूपुर शर्मा के समर्थन पर छत्तीसगढ़ में एक युवक को मिली ज... - CG Sandesh

CG : नूपुर शर्मा के समर्थन पर छत्तीसगढ़ में एक युवक को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

भिलाई। नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के विवादित बयान की आग ठंडी होने का नाम ही नहीं ले रही है। उदयपुर में नूपुर शर्मा के पोस्ट को सपोर्ट करने पर कन्हैय्या लाल की हत्या कर दी गई। इसे लेकर देश भर में उबाल है। इस बीच दुर्ग जिले के कुम्हारी थाने में एक युवक ने पहुंचकर मोबाइल पर उसे जान से मारने की धमकी (Threats to kill) मिलने की शिकायत दर्ज कराई है।

युवक को यह धमकी उसके द्वारा इंस्टाग्राम पर नूपुर शर्मा के सपोर्ट में पोस्ट करने को लेकर मिली है, दुर्ग के कुम्हारी थाना अंतर्गत कैलाश नगर वार्ड 11 निवासी राजा जगत (22) ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने 12 जून को अपने इंस्टाग्राम आईडी से नूपुर शर्मा के विवादित टिप्पणी को सपोर्ट किया था। इसके बाद उसे मोबाइल नंबर 8815912131 से मैसेज आया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मोबाइल पर धमकी मिलने के बाद युवक काफी घबराया हुआ है।

राजा जगत ने पुलिस को बताया कि धमकी मिलने के बाद वह काफी दहशत में हैं। जिसके रिप्लाई में मुझे दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा मैसेज आया। जिसमें मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। युवक ने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति का नाम कासिफ है जो कि रायपुर का रहने वाला है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह रायपुर के लालगंगा कॉम्प्लेक्स में काम करता है और रोज उसका रायपुर आना जाना लगा रहता है। धमकी मिलने के बाद वह काफी घबराया हुआ है। इधर कुम्हारी पुलिस ने बताया कि युवक की शिकायत पर धारा 507 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें