आने वाले महीनों में मानसून पकड़ेगा रफ्तार और जुलाई में अच्छी... - CG Sandesh

आने वाले महीनों में मानसून पकड़ेगा रफ्तार और जुलाई में अच्छी बारिश की उम्मीद

गुजरात और राजस्थान में मौसमी बारिश की शुरुआत के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आठ जुलाई की सामान्य तिथि से छह दिन पहले शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है।’’ एक जून की सामान्य तिथि से तीन दिन पहले 29 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत केरल में हुई थी।

हालांकि, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अहम दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति सुस्त रही है और देश में बारिश में आठ प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा और जुलाई में देश में अच्छी बारिश होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें