CG : 60 साल के अधेड़ ने 4 बच्चों की मां के साथ किया दुष्कर्म,... - CG Sandesh

CG : 60 साल के अधेड़ ने 4 बच्चों की मां के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। जिले में एक युवक ने घर में घुसकर पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर (beating with a rod) उसे मार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और नाकाबंदी की। अगले दिन पुलिस ने आरोपी को रायपुर भागते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने पर आरोपी ने कहा कि उसके पड़ोसी बदनाम करते थे। उसके खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे थे कि वह लड़कीबाज है, चोर है। इस कारण महिला को मार दिया। मामला बेरला थाना क्षेत्र (Berla Police Station Area) का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सिंवार निवासी राम प्यारी सिन्हा (50) पत्नी घनश्याम सिन्हा गुरुवार को घर में अकेली थी। इसी दौरान उसी गांव का रहने वाला मनोज साहू (26) उनके घर में घुस आया। आते ही उसने लोहे की रॉड से राम प्यारी सिन्हा के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने मनोज को घर से भागते देखा तो मौके पर पहुंचे। वहां राम प्यारी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

बेरला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो चला कि आरोपी मनोज गांव से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तभी शुक्रवार शाम को मनोज के बाइक से रायपुर-दुर्ग की ओर भागने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने चेकपोस्ट पर अलर्ट किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को ग्राम सोंढ की मेन रोड पर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने महिला की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।

पड़ोसी झूठा आरोप लगाकर बदनाम करते थे

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि राम प्यारी के घर वाले उसके घर के सामने रहते हैं। पिछले कुछ समय से वाद-विवाद मनमुटाव चल रहा है। आरोपी को महिला के घर वालों ने पहले लड़की के नाम पर बदनाम किया, फिर चोरी का भी झूठा आरोप लगाया। पुलिस में शिकायत भी की। इसी गुस्से में वह गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे महिला के घर पहुंचा और निगरानी करने लगा। महिला के पति को काम पर जाते देख अंदर घुसा और हमला कर दिया। इसके बाद रॉड घर में छिपाकर भाग रहा था। पुलिस ने रॉड बरामद कर ली है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें