सरायपाली : आपसी रंजिश के चलते किया चाकू से हमला, एक की मौत ए... - CG Sandesh

सरायपाली : आपसी रंजिश के चलते किया चाकू से हमला, एक की मौत एक घायल

सरायपाली नगर में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने आवेश में आकर चाकू से हमला करते हुए एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। जबकि, आरोपी के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रजिश के चलते स्थानीय संजय नगर निवासी गणेश जायसवाल ने आवेश में आकर महल मैदान के समीप अपने पुराने दुश्मन विकास आदित्य पिता बाबूलाल आदित्य (20) पर चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले के दौरान विकास के समीप ही मौजूद उसके दोस्त दुष्यंत चौहान ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस दौरान गुस्से में आकर गणेश जायसवल ने दुष्यंत चौहान (17) वार्ड-15 की छाती पर भी चाकू से बार किया।

जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, विकास आदित्य की जांघ पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान अत्यधिक भीड़ होने से गणेश वहां से भाग निकला। इधर, घटना से आक्रोशित वार्ड-5 के मोहल्ले वासियों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर नगर के मुख्य मार्ग पर न्यायालय के सामने चक्‍काजाम जाम कर दिया।

सूत्रों ने मिली ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी सहित अन्य दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है जिन्हें सरायपाली लाया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें