CG : घर के बाहर बरामदे में सो रही थी महिला, हाथियों ने पटक प... - CG Sandesh

CG : घर के बाहर बरामदे में सो रही थी महिला, हाथियों ने पटक पटककर ले ली जान

जशपुर। प्रदेश में आये दिन हाथियों के आतंक की खबरे सामने आ रही है, वहीँ तजा मामला जशपुर (Jashpur) जिले से आ रहा है। यहाँ गुरुवार देर रात हाथियों ने एक महिला को पटक कर मार डाला है। महिला अपने घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। हाथियों ने महिला का मकान भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह वन विभाग (Forest department) की टीम मौके पर पहुंची। तात्कालिक सहायता के रूप में परिजनों को 25 हजार रुपए दिए गए हैं। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र (Duldula Police Station Area) का है।

जानकारी के मुताबिक, सपघरा के नोनपानी (Sapghara's Nonpani) निवासी 54 साल की महिला अपने घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। उसके बेटा और बहू अंदर थे। बताया जा रहा है कि रात करीब ढाई बजे परिजनों ने चीख-पुकार सुनी तो दौड़कर बाहर निकले। देखा कि महिला को दंतैल हाथी ने सूंड़ से उठाकर पटक दिया। कई बार पटकने के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हाथी ने घर पर धावा बोल दिया।

इससे परिजन भी अपनी जान बचाकर भागे। हाथी के हमले से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मृतिका मौके पर पहुंचे। यह गांव झारखंड की सीमा पर बसा हुआ है। बताया जा रहा है कि टीम पहुंचने से पहले हाथी भाग चुका था। संभावना जताई जा रही है कि झारखंड की ओर से हाथी आए थे। ऐसे में बार्डर इलाके पर अलर्ट किया जा रहा है। साथ ही झारखंड के वन अमले से भी समन्वय बनाने की बात कही जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें