एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, इतने रुपये तक घटे दाम... - CG Sandesh

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, इतने रुपये तक घटे दाम...

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। आज इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 198 रुपये सस्ता हो गया है। LPG सिलेंडर के रेट में कोलकाता में 182 रुपये रेट में कमी हुई है तो मुंबई में 190.50 रुपये, जबकि चेन्नई में  187 रुपये कमी की गई है। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा। यह अब भी 19 मई वाले रेट से ही मिल रहा है।

बता दें जून में इंडेन का कामर्शियल सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder Price Today) के रेट महीने में पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें