CG : नर्स से गंदी हरकत करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, नोटिस के ब... - CG Sandesh

CG : नर्स से गंदी हरकत करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, नोटिस के बाद भी करता था छेड़छाड़

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में एक और डॉक्टर को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांजगीर-चांपा जिले में यह डॉक्टर कई दिनों से एक नर्स से छेड़छाड़ कर रहा था। प्रबंधन ने उसे नोटिस जारी भी किया था। मगर वह नहीं माना। एक बार फिर से उसने जब छेड़छाड़ की तो पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

चांपा के नए बस स्टैंड के पास NKH अस्पताल है। यहां डॉ.लेखचंद साहू(40) पदस्थ है। लेखचंद साहू पहले से शादीशुदा भी है। इस मामले में 40 साल की पीड़ित नर्स ने पुलिस से शिकायत की थी। पीड़ित नर्स भी शादीशुदा है। उसका पति किसी दूसरे जगह रहकर काम करता है। शिकायत में बताया गया कि 17 जून की रात को वह ड्यूटी पर तैनात थी। उस दौरान भी लेखचंद साहू ने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। काफी विरोध करने पर भी वह नहीं मान रहा था। नर्स वहां से किसी तरह से भागने में कामयाब हुई थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था और उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि आरोपी डॉक्टर पिछले कई दिनों से नर्स से छेड़छाड़ कर रहा था। इस वजह से उसने पूरे मामले की शिकायत प्रबंधन से भी की थी। इसी शिकायत पर प्रबंधन ने डॉक्टर को नोटिस भी जारी किया था। इसके बावजूद डॉक्टर नहीं सुधरा। जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत थाने तक पहुंची है।

इससे पहले दुर्ग जिले से भी इसी तरह का मामला बुधवार को सामने आया था। वहां भी एक 61 साल के डॉक्टर ने रायपुर एम्स में काम करने वाली महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ की थी। उस आरोपी डॉक्टर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें