CG : पति से झगड़ा के बाद पत्नी ने लगाईं फांसी, माता-पिता के घ... - CG Sandesh

CG : पति से झगड़ा के बाद पत्नी ने लगाईं फांसी, माता-पिता के घर जाकर खाना खाने को लेकर होता था विवाद

कांकेर। जिले के बांदा थाना क्षेत्र के ग्राम पीवी में एक महिला ने अपने पति से झगड़ा करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मृतिका पितिका सरकार ने 5 साल पहले दीपक शंकर से प्रेम विवाह किया था। दोनों का यह विवाह दीपक के घरवालों को पसंद नहीं था। जिसके कारण पितिका अपने पति के साथ दूसरे घर में रहती थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं। बताया गया है कि कभी-कभी दीपक अपने माता-पिता के घर जाकर खाना खा लेता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। इस बीच दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

इसके बाद दीपक दूसरे कमर में सोने चला गया था। घटना की जानकारी उसे तब लगी, जब उसका छोटा बच्चा रोने लगा था। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर जब दीपक पहुंचा तो उसने देखा कि पितिका ने फांसी लगा ली है। फंदे पर उसकी लाश लटकी हुई थी। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। सूचना पर मौके मेें पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें