महासमुंद : 33 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ एक गिरफ्तार  - CG Sandesh

महासमुंद : 33 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ एक गिरफ्तार

महासमुंद 26 जून 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति वाहन मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब परिवहन करते तुमगांव रोड से महासमुंद की ओर जा रहा है पुलिस स्टाफ चोपडा राईस मिल तुमगांव रोड ग्राम बेमचा के पास दबिश देकर एक व्यक्ति एक काला रंग के मोटर सायकल में तुमगांव रोड से महासमुंद की ओर आ रहा था जिसे घेरा बंदी कर पकड़े जो अपने मोटर सायकल के टंकी के उपर में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब रखकर परिवहन करना बताया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम लेश कुलदीप उर्फ बुसरा पिता स्व0 ईश्वर लाल साहनी उम्र 27 साल साकिन बेमचा थाना व जिला महासमुंद रहने वाले बताया.

आरोपी लेश कुलदीप के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 33 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी मे 180-180 एमएल भरी हुई जुमला 5940 एमएल कीमती 2640 रूपये एवं एक पुराना इस्तेमाली मोटर सायकल होण्डा CD 110 काला रंग क्र0 CG 06 GN 1254 कीमती करीबन 20000 रूपये जुमला रकम 22640 रूपये को जप्ती कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी लेश कुलदीप का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें