भारत के इस हिस्से में 45 सेकेंड तक कांपती रही धरती, घरों और ... - CG Sandesh

भारत के इस हिस्से में 45 सेकेंड तक कांपती रही धरती, घरों और इमारतों में आई दरारें

कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ (डीके) जिले के सुलिया तालुका के कई हिस्सों में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सुलिया के कई निवासियों ने कहा कि उन्होंने सुबह करीब 9.10 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। उन्होंने कहा कि धरती करीब 45 सेकेंड तक कांपती रही और इस दौरान तेज आवाज सुनाई दी। तालुका के कल्लुगुंडी, संपाजे, गूनाडका, अरनथोडु, इवरनाडु, थोडिक्काना और पेराजे इलाकों के निवासियों ने भी झटके महसूस किए। सुलिया में कुछ घरों और इमारतों में दरारें भी आईं हैं।

सूत्रों ने बताया कि झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर भाग निकले। इस दौरान घरों में फर्नीचर और अलमारी में रखा सामान जमीन पर गिर गया। दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त के वी राजेंद्र ने एक बयान में कहा कि कई लोगों ने सुलिया से फोन करके सूचित किया कि कुछ सेकेंड के लिए धरती हिली और उन्होंने झटके महसूस किए। उन्होंने कहा कि भूकंप, इसकी तीव्रता और इसके केंद्र के बारे में राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ से पुष्टि का इंतजार है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें