CG : तालाब में मिली लापता युवती की लाश, हत्यारे ने पन्नी में... - CG Sandesh

CG : तालाब में मिली लापता युवती की लाश, हत्यारे ने पन्नी में भरकर फेंका शव, तलाश जारी

जांजगीर-चांपा। जिले में एक युवती की हत्या कर उसके शव को पन्नी में भरकर पत्थर से बांध उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया था। लेकिन शव उफल कर पानी के उपर आ गया। जिससे तालाब में नहाने आए लोगों की नजर उस पर पड़ गई और मामले की सूचना पुलिस तक पहुंच गई। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, तालदेवरी निवासी सुमन यादव (21) पिता मोहन यादव 21 जून को दिन के समय से लापता थी। चार दिनों तक उसका पता नहीं चला तो शुक्रवार को परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस भी युवती की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नही मिल रहा था। जिसके बाद शुक्रवार शाम को तालदेवरी गांव में शाम के वक्त लोग बैमन तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान उन्होंने तालाब में तैरता हुआ कुछ देखा था। पास जाने पर पता चला ये शव है। इसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

शव की शिनाख्ती की गई तो शव सुमन यादव का निकला। लाश आधी सड़ चुकी थी। लाश को पन्नी में भरा गया था और शरीर से पत्थर बांध दिए गए थे। पुलिस ने सुमन के परिजनों को जानकारी देने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में ह्त्या का केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें