सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए निकली 550 पदों पर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास करें आवेदन
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के सभी जनपद पंचायत में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाईजर के 550 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
27 जून को लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा जवान हेतु योग्यता 10वीं पास, सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु 12वीं पास, भर्ती अधिकारी पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक, कम्प्युटर, डिप्लोमा, एनसीसी प्रमाण पत्र, शारीरिक ऊंचाई 168 संेटीमीटर एनसीसी ''सी'' सर्टिफिकेट योग्यताधारी आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें