CG : इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी, सुसाइड नोट मे... - CG Sandesh

CG : इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

कोरबा। जिले में एक इंजीनियरिंग छात्र (engineering student) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव शुक्रवार सुबह घर के कमरे में ही पंखे से लटका हुआ मिला है। सुबह जब छात्र की मां पहुंची तो खुदकुशी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर एक सुसाइड नोट (Suicide note) भी मिला है। इसमें छात्र ने बिना किसी दबाव में जान देने की बात कही गई है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, बांकीमोंगरा क्षेत्र के शांतिनगर निवासी राहुल विश्वकर्मा (Rahul Vishwakarma) (26) माइनिंग इंजीनियरिंग का छात्र था। गुरुवार रात उसने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया और फिर रात करीब 11 बजे अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह जब काफी देर राहुल कमरे से बाहर नहीं आया तो मां अंदर देखने गई। वहां पंखे के सहारे गमछे से राहुल का शव लटक रहा था। इस पर मां ने अन्य परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।

राहुल के शव की तलाशी में पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने बिना किसी दबाव में फांसी लगाने की बात कही है। साथ ही लिखा है कि उसकी मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है। इसे लेकर किसी को परेशान नहीं किया जाए। राहुल ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी सिर्फ मामले की जांच करने की बात कह रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें