बसना : रामकुमार नायक को पत्रकारिता के क्षेत्र में स्नातक की ... - CG Sandesh

बसना : रामकुमार नायक को पत्रकारिता के क्षेत्र में स्नातक की उपाधि मिलने के बाद नगर आगमन पर वेलफेयर यूनियन के सदस्यों ने किया स्वागत, अभय धृतलहरे संगठन में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष बलराज नायडू के निर्देशन में आज 23 जून की शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन बसना  ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न हुई.

बसना ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की एकता और मजबूती को बनाए रखने तथा आगामी दिनों में कुछ कार्यक्रम कराने के साथ ही पत्रकार भवन निर्माण के सम्बन्ध में भी चर्चा किया गया. साथ ही आज अभय धृतलहरे नए सदस्य के रूप में संगठन में शामिल हुए.

इस दौरान रामकुमार नायक को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि मिलने के बाद नगर आगमन पर उन्हें वेलफेयर यूनियन के सदस्यों ने स्वागत किया और सम्मानित कर उन्हें बधाईयाँ दी.

इस बैठक में संगठन के बसना ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष हेमंत वैष्णव, संरक्षक सुकदेव वैष्णव, रामकुमार नायक, रुपानंद साव, गोवर्धन कैवर्त, बसंत साहू, अविनाश नायक, त्रिवेन्द्र जगत, रवि जगदल्ला, मुज्जमिल कादरी, आर.के. दास, अभय धृतलहरे उपस्थित रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें