बसना : सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग ... - CG Sandesh

बसना : सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

21 जून को सरस्वती शिशु मंदिर बसना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती ओम एवं भारत माता की समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात योग शिक्षक गोवर्धन प्रधान के नेतृत्व में वज्रासन, शशांक आसन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ताड़ासन एवं सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया गया ।

मुख्य अतिथि मगनलाल साहू ने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में "स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।" प्रत्येक मनुष्य को नित्य प्रतिदिन योग आसन प्राणायाम करना चाहिए। इससे शारीरिक मानसिक बौद्धिक आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है। योग से आयु विद्या यश और बल में वृद्धि होती है। अंत में विद्यालय के प्राचार्य नंदूराम निर्मलकर ने सभी भैया बहनों को प्रतिदिन योग एवं आसन करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष धनेश्वर साहू एवं समस्त आचार्य बंधु-भगिनी का विशेष सहयोग रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें