बसना : 7 लीटर हाथ भट्ठी अवैध महुआ शराब  बिक्री करते एक व्यक्... - CG Sandesh

बसना : 7 लीटर हाथ भट्ठी अवैध महुआ शराब बिक्री करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मेघा टेम्भूरकर के द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के संबंध में कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली विकास पाटले तथा थाना प्रभारी बसना श्री निखिल राखेचा(IPS) के मार्गदर्शन में चौकी भंवरपुर में दिनांक 21/06/2022 को मुखबिर की सूचना पर बताए स्थान में दबिश देने पर ग्राम दलदली के ननकी तलाब मेड में आरोपी प्यारी लाल जगत पिता वासुदेव जगत उम्र 48 साल जाति गोड साकिन दलदली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग के बड़े थैला के अंदर एक बड़ी सफेद झिल्ली के अंदर करीबन 07 लीटर हाथ भट्टी महुवा शराब कुल जुमला 07 लीटर कीमती लगभग 1400 रुपए गवाहों के समक्ष जप्त कर मौके पर सीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया ।आरोपी प्यारी लाल जगत का कृत्य अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने पर गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी नसीम उद्दीन खान प्र.आ. जनक राम उराव आरक्षक गोपाल साहू, शैलेंद्र देवागन का विशेष योगदान रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें