बसना : उप सरपंच के खेत में लगे सोलर पंप 3 एच. पी. एवं केबल व... - CG Sandesh

बसना : उप सरपंच के खेत में लगे सोलर पंप 3 एच. पी. एवं केबल वायर सहित अन्य सामान चोरी

बसना थाना अंतर्गत ग्राम छुईपाली में खेत में लगे सोलर पंप 3 एच. पी. एवं केबल वायर सहित अन्य सामान चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

विजय कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में ग्राम पंचायत छुईपाली का उप सरपंच है । अपने खेत खसरा नंबर 217/2 रकबा नंबर 4900 में सौर उर्जा सोलर मोटर पंप 3 HP वर्ष 2018 में क्रेडा विभाग की ओर से COLOSSAL COMMERCIALS कंपनी ने लगाया गया था । 30 मई 2022 को अपने खेत एन0एच0 53 छुईपाली के पास धान कटाई का काम करने गया था उस दिन उसका सोलर पंप सही सलामत था । 12 जून 2022 को जब वह अपने खेत गया तो सोलर का 3 HP मोटर पंप, केबल, कंट्रोलर पेनल बोर्ड एवं पाईप कीमती लगभग 30,000/- रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था जिसका आसपास पता तलाश करने के बाद भी नहीं पता चला।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें