छत्तीसगढ़ : रिश्वत लेते 3 अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : रिश्वत लेते 3 अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एसीबी ने 3 अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा है. मिली जानकारी के मुताबिक 1.3 लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में तीन सरकारी अधिकारियों को एसीबी ने गिरफ्तार किया है.

शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने शुक्रवार को एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आरबी सिंह, सब डिवीजनल अधिकारी (एसडीओ) आरबी चौरसिया और डिप्टी इंजीनियर डीके आर्य को रंगे हाथ पकड़ा. ये सभी कोंडागांव में जल संसाधन विभाग में तैनात हैं.

तीनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता के 1.11 करोड़ के निर्माण कार्यों के लंबित बिलों को जारी करने के लिए 24 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. आरोपियों ने पहली किस्त के तौर पर 7.20 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन बाद में 1.30 लाख पर बात तय हुई. उन्होंने बताया कि तीनों को एसडीओ कार्यालय पर बतौर एडवांस रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें