पटेवा : धान मण्डी के सामने 21 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ एक... - CG Sandesh

पटेवा : धान मण्डी के सामने 21 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ एक गिरफ्तार.

पटेवा पुलिस को 16 जून 2022 को मुखबीर के सूचना पर घटना स्थल झलप धान मण्डी के सामने सीसी रोड ग्राम झलप में पुलिस स्टाफ एवं गवाहन के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया.

जहां आरोपी मालिक राम रात्रे पिता स्व. फगवा राम रात्रे उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 21 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल जुमला 3,780 एमएल कीमती 1,680 रूपये को जप्त कर सीलबंद किया गया ।

आरोपी मालिक राम रात्रे का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें