12 साल की लड़की 4 माह की गर्भवती हुई, 34 साल का युवक कई माह स... - CG Sandesh

12 साल की लड़की 4 माह की गर्भवती हुई, 34 साल का युवक कई माह से कर रहा था रेप

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 34 साल के एक युवक ने 12 साल की किशोरी का रेप किया है। किशोरी जब गर्भवती हुई तब इसकी जानकारी परिजनों को लगी। मामले की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि, पिछले कई महीनों से आरोपी युवक किशोरी को अपने हवस का शिकार बना रहा था। मामला जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तोंगपाल का रहने वाला युवक रिंकू साहू (34) सुकमा जिले की ही एक नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। जिसके बाद कई महीनों से उससे बातचीत कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, पिछले 5 से 6 महीने लगातार अलग-अलग जगह बुलाकर नाबालिग से बलात्कार करता रहा। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। जब 4 महीने की गर्भवती हुई तो परिजनों को इसकी जानकारी लगी।

परिजनों ने जब नाबालिग से इसके बारे में पूछा तो उसने युवक के बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों ने पहले गांव के प्रमुख लोगों को इस मामले की जानकारी दी। फिर सभी ने तोंगपाल थाना पहुंचकर FIR दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी युवक रिंकू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें