CG : खेत में पड़ी मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलि... - CG Sandesh

CG : खेत में पड़ी मिली अज्ञात युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

पंंडरिया। पंडरिया ब्लॉक के थाना कुंडा क्षेत्र का ग्राम माकड़ी में अज्ञात शख्स का शव मिला (Dead body found Kunda village in Pandariya) है. शव की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस को शिनाख्ती में भी दिक्कत हो रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडरिया भेजा गया है. बुधवार सुबह ग्राम माकड़ी में अज्ञात लाश देखकर ग्राम में अफरा तफरी मच गई थी. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इस मामले में ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई जा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंडा थाना प्रभारी मुकेश यादव (Kunda police station incharge Mukesh Yadav) ने बताया कि ” शव करीब 3-4 से दिन पुराना है. मृतक 40-50 साल के बीच रहा होगा.वहीं मानसिक रुप से विक्षिप्त होने की भी बात से इनकार नहीं किया जा सकता. ग्रामीणों के मुताबिक मृतक को कुछ समय पहले कुंडा के बस स्टैंड में देखा गया था।

पुलिस ने नजदीकी थानों में सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की (Unknown dead body in Kunda police station area) है। फिलहाल शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने हत्या की बात से इनकार किया गया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें