बसना : कोटवारी जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों को तहसीलदार न... - CG Sandesh

बसना : कोटवारी जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों को तहसीलदार ने जारी किया नोटिस

हेमन्त वैष्णव, बसना : बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया में कोटवारी जमीन पर कुछ रिहायसी लोग अवैध निर्माण कर उसे दुकान और गोदाम के रूप में उपयोग कर रहे हैं. उमरिया में जिस कोटवारी जमीन पर गोदाम, दुकान और मकानों का निर्माण किया गया है, वह कोटवार द्वारा नहीं किया गया है बल्कि अन्य व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है.

मामले में बसना तहसीलदार राम प्रसाद बघेल का कहना है की ग्राम पंचायत उमरिया के कोटवार को पेशी बुलाया गया था तथा जिन-जिन लोगों ने कोटवारी जमीनों पर अवैध निर्माण किया है उन्हें नोटिस जारी किया गया है. जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें