बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! अगले 18 महीनों में 10 लाख लोगों क... - CG Sandesh

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! अगले 18 महीनों में 10 लाख लोगों को नौकरियां देगी मोदी सरकार

डेस्क। रोजगार के मुद्दे पर अकसर सवालों का सामना करने वाली मोदी सरकार शायद अब इस संकट को दूर करने का प्लान तैयार कर रही है। पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले डेढ़ सालों में ही केंद्र सरकार के तमाम विभागों में 10 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। पीएमओ इंडिया अकाउंट से इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया है, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों में मानव संसाधन की समीक्षा की है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को आदेश दिया है कि अगले डेढ़ सालों में इस पर मिशन मोड में काम किया जाए और 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाए।'

मोदी सरकार का यह फैसला रोजगार की मांग कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पटना, इलाहाबाद जैसे शहरों में युवा रेलवे भर्ती के लिए प्रदर्शन कर चुके हैं। मोदी सरकार पर हमला करते हुए अकसर उस पर रोजगार न दे पाने का आरोप लगाता रहा है। खासतौर पर नोटबंदी, जीएसटी और फिर कोरोना काल में अर्थव्यवस्था की विकास दर धीमी होने के चलते निजी क्षेत्र में भी नौकरियों के अवसर ज्यादा नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में मोदी सरकार का यह ऐलान सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें