बड़ेटेमरी में किया गया बजरंग दल का गठन - CG Sandesh

बड़ेटेमरी में किया गया बजरंग दल का गठन

राष्ट्रीय बजरंग दल फुलझर प्रखंड के उपाध्यक्ष रुद्रप्रताप भोई के नेतृत्व में ग्राम बड़ेटेमरी (पिथौरा) में आज 12 जून को कीर्तन भजन के साथ रैली निकाला गया. समस्त ग्रामवासियो ने हिन्दुत्व नारे लगाए. बड़ेटेमरी में राष्ट्रीय बजरंग दल का गठन किया गया, इस दौरान गढ़फुलझर अध्यक्ष अश्विनी बिसार, संघठन मंत्री गजेंद्र भोई, प्रभार मंत्री विनोद भोई, प्रवेश पांडे, ख़िरसागर यादव, कान्हा अग्रवाल, दिनेश साहू, सुनील कलेत, अजय यादव, दीनबंधु पांडे एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे. जिसमें अध्यक्ष कन्हैया साहू, उपाध्यक्ष मनोज साहू, सचिव जितेंद्र प्रधान, सहसचिव रवि साहू, कोषाध्यक्ष खुशलाल साहू को बनाया गया.

गठन के समय जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पांडे व ड्रॉ. सोमनाथ पांडे ने राम नाम के नारे के साथ बजरंग दल का समर्थन करने और कट्टर हिन्दू बनने को प्रेरित किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें