CG : तेज रफ्तार ट्रेक्टर पलटने से चालक की मौत, एक युवक की हा... - CG Sandesh

CG : तेज रफ्तार ट्रेक्टर पलटने से चालक की मौत, एक युवक की हालत गंभीर

बालोद। जिले से हादसे (Accident ) की खबर सामने आ रही है। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई है। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घायल को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि, जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पलट गया। घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई है। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, डौंडीलोहारा थाना (dundilohara police station) के आगे मुख्यमार्ग में हादसा हुआ है.ट्रैक्टर चालक सिवनी से काम निपटाकर अपने गांव सिरपुर जा रहा था. तभी ट्रैक्टर बीच में हादसे का शिकार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को उठाकर मृत चालक को बाहर निकाला गया. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें