सरायपाली : थाने में रिपोर्ट करने जाते हो कहकर हाथ मुक्का से ... - CG Sandesh

सरायपाली : थाने में रिपोर्ट करने जाते हो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

सरायपाली थाना अंतर्गत कोदोगुडा एवं केसराटाल के बीच में रास्ता रोककर तुम पुलिस थाने में रिपोर्ट करने जाते हो कहकर गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

बिपिन साहु ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कोदोगुडा का निवासी है एवं कृषि मजदुरी का काम करता है कि उसके गांव के डण्डाराम बंजारा एवं अगस्ती उसके साथ 18 मई 22 को वाद विवाद गाली गलौज किये थे जिसका शिकायत वह चौकी बलौदा में पूर्व में कर चूका है।

इस बात को लेकर 11 जून को वह जब अपना कुछ काम से केसराटाल जा रहा था तो कोदो गुडा एवं केसराटाल के बीच मार्ग धरसा पर उसके गांव का डण्डाराम बंजारा पिता रायसिंह बंजारा अचानक आकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी दिया कि और बोला कि पुलिस थाना में रिपोर्ट करता है बोलकर मिट्टी का ढेला जमीन से उठाकर मारने के लिए दौडाने लगा। उसे रास्ता रोककर जान से मारने की बार बार धमकी दे रहा है। वह अपना जान बचाकर घर तरफ आ गया। इस घटना को कुमर साहु व अन्य लोग देखे है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 294,341,506 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें