CG : महादेव घाट में नहाने के दौरान अचानक गहराई में डूबी महिला, हुई मौत
जगदलपुर। शहर के महादेव घाट में आज दोपहर एक बुजुर्ग महिला की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला नदी में नहाने के दौरान गहराई में उतर गई, जिस वजह से वह नदी में डूबने लगी। तभी नदी पार कर रहे युवकों ने महिला को डूबता देखा और तेजी से महिला की ओर बढ़े, पर नदी की चौड़ाई की वजह से समय लग गया। आनन फानन में बुजुर्ग महिला को नदी से बाहर निकाला कर बचाने के हर संभव प्रयास किए गए। पर बुजुर्ग की उम्र ज्यादा होने के वजह से जान नही बच पाई। मौके पर पहुंची पुलिस महिला की शिनाख्त कर रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें