CG : चोरी-छिपे नाम बदलकर इलाज कराने हॉस्पिटल पहुचे थे दो नक्... - CG Sandesh

CG : चोरी-छिपे नाम बदलकर इलाज कराने हॉस्पिटल पहुचे थे दो नक्सली, पुलिस ने धरदबोचा

बेमेतरा। प्रदेश की बेमेतरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बेमेतरा के एके मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में चोरी-छिपे अपना इलाज करा रहे दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर की ओर से मिले इनपुट के बाद बेमेतरा एसपी धर्मेंद्र कुमार छवई ने अस्पताल में दबिश देकर नक्सली और उसके अटेंडर को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली नारायणपुर का रहने वाला था है और कांकेर में लंबे समय से सक्रिय था। नक्सली एलओएस का कमांडर बताया जा रहा है जिस पर 5 लाख का इनाम भी रखा गया था।

पेट में छाले की तकलीफ से पीड़ित था नक्सली

बता दें कि बेमेतरा से गिरफ्तार यह नक्सली अपने पेट में हुए छाले का इलाज कराने एके मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती था। नक्सली ने अपना नाम बदलकर यहां खुद को भर्ती कराया था। जिसका इलाज पिछले 2 दिनों से चल रहा था। नक्सली की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के दौरान दो अन्य साथी नक्सली अस्पताल से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने नक्सली और उसके अटेंडर को गिरफ्तार कर लिया है। फरार नक्सलियों को गिरफ्तार करने के लिए बेमेतरा पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और नक्सलियों की तलाश में जुट गई है। इसके अलावा इस पूरी घटना के पश्चात जिला प्रशासन ने अस्पताल पर कार्यवाही करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें