CG : आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, जिंदा करने की आस में... - CG Sandesh

CG : आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, जिंदा करने की आस में परिजन लगाते रहे गोबर का लेप

जशपुर। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीँ यहाँ घंटों अंधविश्वास का खेल चलता रहा। परिजन इस आस में उसे घंटों गोबर में गाड़े रहे कि वह जीवित हो जाएगा, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। कई लोग गोबर का लेप भी लगाते हैं कि झुलसा हुआ व्यक्ति जल्दी ठीक हो जाए।

पिछले दो साल में गाज गिरने से हुई मौतों के मामले में 34 फीसदी लोगों को गोबर में गाड़े या गोबर का लेप किए। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा करने से मरीज ठीक तो नहीं हाेगा, उल्टे इंफेक्शन का शिकार हो जाएगा।

यही नहीं, प्रदेश में गाज गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों के शरीर में टूथपेस्ट से लेकर डीजल भी लगाते हैं। इस अंधविश्वास में कि मरीज को ठंडकता पहुंचेगी। कहीं-कहीं चावल के अंदर भी डाल देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ये कुरीति है। ऐसा करने से मरीज की जान को खतरा बढ़ जाता है। झुलसे व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाए, जिससे समय पर इलाज शुरू हो सके।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें