CG News : पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, शादी को हुआ थ... - CG Sandesh

CG News : पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, शादी को हुआ था एक साल, गाँव में पसरा मातम

मुंगेली। जिले से एक दम्पति के खुदकुशी की खबर सामने आई है। पेड़ में लटके मिले पति पत्नी को देख गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है इस दम्पति की शादी को सिर्फ एक साल ही हुआ था। और साल भर में ही दोनों ने आत्महत्या कर ली। हालांकि खुदकुशी की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।

घटना के बाद से मृतकों के परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जगताकापा गांव का है। जहां घर से 200 मीटर की दूरी पर बरगद के पेड़ पर आज सुबह गांव के प्रमोद नेताम व जागेश्वरी नेताम (दंपति) की लटकी लाश मिली है।

पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। बहरहाल कोई सुसाइड नोट अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मामले की तह तक पंहुचा जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें