CG : 17 साल की लड़की ने पी कुत्ते की दवाई, हुई मौत - CG Sandesh

CG : 17 साल की लड़की ने पी कुत्ते की दवाई, हुई मौत

बिलासपुर। जिले से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है, यहाँ मसानगंज में रहने वाली 17 साल की किशोरी ने गलती से घर के कुत्ते की दवा पी ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मसानगंज में रहने वाली निवेदिता श्रीवास्तव(17) रविवार की शाम अपने घर में ही थीं। स्वजन ने पालतू कुत्ते के लिए दवा मंगाई थी। आधी दवा को कुत्ते को दिया गया था। आधी दवा गिलास में पानी मिलाकर रखी थी। रात आठ बजे निवेदिता ने गलती से दवा वाले गिलास से पानी डालकर पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्वजन ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें