CG : टाइगर ने किया भैंस का शिकार, तो ग्रामीणों ने लिए मौत का... - CG Sandesh

CG : टाइगर ने किया भैंस का शिकार, तो ग्रामीणों ने लिए मौत का बदला

कोरिया। जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जहां टाइगर के मरने से हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले के 2 आरोपियोंं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं इस पूरे मामले में वन विभाग (Forest department) के आला अधिकारियों की घोर लापरवाही भी सामने आई है, जो कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

बता दें कि, रामगढ़ रेंज स्थित सलगवा खुर्द में एक टाइगर की मौत (death of tiger) हो गई है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भैंस को टाइगर ने अपना शिकार बना लिया था, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीण ने मरी भैंस पर जहर छिड़क दिया, ऐसा आरोप लगाया जा रहा है, जिसे खाकर टाइगर की मौत हो हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में वन अमला पहुंचा हुआ है. साथ ही 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक बाघ की मौत को लेकर रायपुर से फॉरेंसिक टीम कोरिया के लिए रवाना हो गई है. जहां जाकर पोस्ट मार्टम और मामले की तफ्तीश करेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें