सफाईकर्मियों को नौकरी वापस दिलाने कांग्रेसी बैठे धरने पर
बिलासपुर:- नगर निगम से निकाले गए सफाईकर्मियों को वापस नौकरी पर रखने की मांग को लेकर कांग्रेस पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है। एक दिन पहले ही कांग्रेसियों ने निगम प्रशासन को सद्बुद्धि देने हवन किया था। आज एक बार फिर जब कांग्रेसी नगर निगम के सामने प्रदर्शन शुरू किए तो उन्हे खदेड़ने पुलिस पहुंच गई। पुलिस धारा 144 का हवाला देकर प्रदर्शनकारियों को हटाने लगी। इस पर कांग्रेसी बिफर गए। कांग्रेसियों ने तर्क दिया कि धारा 144 लागू होने के बाद भी तीन लोग धरने पर बैठ सकते हैं। लिहाजा कांग्रेस नेता धरने से उठने तैयार नहीं थे।
बता दें कि नगर निगम ने पिछले दिनों 300 सफाईकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया था।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें