CG : प्यारे हाथी ने वृद्ध को कुचला, मौके पर हुई मौत - CG Sandesh

CG : प्यारे हाथी ने वृद्ध को कुचला, मौके पर हुई मौत

सुरजपुर। सुरजपुर वन मंडल में हाथियों के उत्पात से मौत के मामलों में विराम नहीं लग पा रहा है। आज सुबह वनपरिक्षेत्र प्रतापपुर (Forest Park Pratappur) के सर्किल टुकूडांड क्षेत्र (Circle Tukudand Area) के करसी गांव में हाथियों के दल ने एक वृद्ध परुष को कुचल कर मार डाला।

जानकारी के अनुसार ग्राम मकनपुर (Village Makanpur) के रहने वाला हरिलाल कंवर (Harilal Kanwar) पास के जंगल मुरका रोड मे भोसो झरिया गया था, जहां जंगल में पहले से मौजूद प्यारे हाथी से उसकी मुठभेड़ हो गई और मुठभेड़ से गंभीर चोट आने से हरिलाल कंवर की मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी लाख दावा कर रहे हैं, फिर भी मौतों को रोकने में नाकामयाब नजर आ रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें