पिथौरा : चोरों के हौसले बुलंद, बंद घर का ताला तोड़कर ले उड़े न... - CG Sandesh

पिथौरा : चोरों के हौसले बुलंद, बंद घर का ताला तोड़कर ले उड़े नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात, इलाके में दहशत

महासमुंद। पिथौरा के कर्मचारी कॉलोनी लहरौद में बंद घर में चोरों ने सेंध लगाकर 15 हजार नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े. चोरी की यह घटना जिस स्थान पर हुई है, उससे सौ मीटर दूर ही उठाईगिरों ने करीबन महीने भर पहले राइस मिल संचालक की कार से 9 लाख रुपए की उठाईगिरी को अंजाम दिया था. लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं में कॉलोनी में दहशत का माहौल है।


कर्मचारी कॉलोनी में रहने वाले प्रधान परिवार सराईपाली गया हुआ था. परिजन जब घर लौटे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. घर में पड़ताल करने पर पाया कि करीब 7000 हजार रुपए नगत सहित जेवरात व अन्य सामानों की चोरी हुई है।

माह भर के भीतर में यह दूसरी बड़ी घटना है. कॉलोनी में प्रधान परिवार के घर के महज सौ मीटर की दूरी पर सिद्धिविनायक राइस मिल के संचालक के घर में खड़ी कार से 9 लाख 20 रुपए की दिनदहाड़े उठाईगिरी हुई थी. पिथौरा एसडीओपी विनोद मिंज ने घटना की पुष्टि की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें