CG : तेज रफ्तार हाइवा ने बच्चे को कुचला, धड़ से अलग हुआ सिर - CG Sandesh

CG : तेज रफ्तार हाइवा ने बच्चे को कुचला, धड़ से अलग हुआ सिर

धमतरी। जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ अर्जुनी थाना क्षेत्र के आमदी गांव में तेज रफ्तार हाइवा वाहन की चपेट में आने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा सड़क पार कर रहा था, तभी रेत परिवहन करने वाले हाइवा वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, इस हादसे में बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आमदी रोड पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर अर्जुनी थाना पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। मृतक बालक के परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। उसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें