CG : दो बहनों ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, एक की मौके पर मौत, ... - CG Sandesh

CG : दो बहनों ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, एक की मौके पर मौत, दूसरी गंभीर

डेस्क। भिलाई के नेवई थाना इलाके में देर शाम एक बड़ी घटना हो गई। जहाँ दो युवतियों ने एक साथ मरौदा फ्लाईओवर से छलांग लगा दी है । इस घटना में एक कि मौत हो गई है। तो वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। घायल युवती का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।


 नेवई थाना की टीआई ममता शर्मा ने इस घटना के विषय मे जानकारी देते हुये बताया कि दोनों लड़किया बहने है, जो कि डूमरडीही गांव की रहने वाली है। शाम के समय में दोनों ने मरौदा फ्लाईओवर पहुंच कर छलांग लगा दी। जिसमे प्रियंका बांधे की मौके पर मौत हो गई। तो वहीँ करीना बांधे को घायल अवस्था मे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रियंका उतई कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा है। करीना हाल ही में दसवीं में अनुत्तीर्ण हो गई थी। दोनों युवतियों ने क्यो छलांग लगाया है। इसको लेकर जांच की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें