CG : चोरी करने गए थे दो लोग, जमीन में हो गए जिंदा दफन - CG Sandesh

CG : चोरी करने गए थे दो लोग, जमीन में हो गए जिंदा दफन

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ भटगांव थाना क्षेत्र में कोयला चोरी के दौरान देर रात दो युवकों की मौत हो गयी।


दरअसल एस ई सी एल भटगांव के बंद पड़ी दुग्गा खुली खदान में बैजनाथपुर के रामकेश्वर राजवाड़े और सुखलाल राजवाड़े कोयला चोरी करने खदान गए हुए थे जहा कोयला निकालने के दौरान ऊपर की मिट्टी धस गयी और दोनो दब गए। जहाँ मौके पर ही दोनो की मौत हो गयी। वहीँ सूचना पर भटगांव पुलिस मौके पर पहुच देर रात दोनो के शव को ग्रामीणो के मदद से बाहर निकाल लिए,,जिन्हें एस ई सी एल के भटगांव अस्पताल के मर्च्युरी में रखा गया है।वही पुलिस विवेचना में जुटी हुई है। मौके पर पहुचे एस डी ओ पी ने बताया कि सुबह विवेचना के बाद ही खदान के अंदर जाने और मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें