पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत ई-केवाईसी हेतु अंतिम तिथि अब 31 जुलाई
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष छह हजार रूपए तीन किश्त में प्रदाय की जाती है। कृषि विभाग के उप संचालक श्री एन.एल.पाण्डे ने बताया कि जिले में 75 प्रतिशत कृषकों का ई-केवायसी कर लिया गया है। हितग्राहियांें का ई-केवायसी सत्यापन पोर्टल, लोक सेवा केन्द्रों, बायोमेट्रिक के माध्यम से किया जाएगा। शासन द्वारा ई-केवायसी की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 तक किया गया है।
उप संचालक ने बताया कि कृषक स्वयं मोबाइल के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते हैं। अपने मोबाइल के गुगल में जाकर पीएमकिसान डाॅट जीओवी डाॅट इन स्लैश आधार केवाईसी डाॅट एएसपीएक्स टाईप करें, उसके बाद अपना आधार नम्बर डालें। आधार नम्बर डालने के बाद सर्च में क्लिक करें फिर आप अपना आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर डालें। मोबाइल नम्बर डालने के बाद गेट मोबाइल ओटीपी में क्लिक करें फिर मोबाइल में चार अंक का ओटीपी आएगा उसको डालकर सबमिट ओटीपी में क्लिक करें। उसके बाद पुनः छह अंक का ओटीपी आएगा उसे डालकर सबमिट फॅार आॅथ में क्लिक करें। इस प्रकार ई-केवाईसी पूर्ण हो जाएगा।