CG : नदी में मिली युवक-युवती की गमछे से बंधी हुई लाश, जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग। जिले के महमेरा एनीकट (Mahmera Anicut) में एक साथ युवक-युवती का शव (dead body of young girl) बंधा हुआ मिला है, बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती दो दिनों से लापता थे, जिनका शव आज मिला है। यह दोनों के शव शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट के पास एक दूसरे के साथ गमछे से बंधे हुए मिले हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक-युवती भिलाई के सुपेला निवासी बताए जा रहे हैं, जोकि दोनों विगत 31 मई से लापता थे। लड़की नाबालिक थी और लड़के का नाम रितेश उर्फ़ डमरू वर्मा है। दोनों के शव शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट के पास एक दूसरे के साथ गमछे से बंधे हुए मिले, सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की प्राप्ति कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें