CG : ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे हमाल की मौत - CG Sandesh

CG : ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे हमाल की मौत

बिलासपुर। न्यायधानी से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ दगौरी रेलवे स्टेशन में ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत को गई है। वे अनूपपुर में रेलवे हमाल थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है की वह अनूपपुर से आ रहे थे या जाने के लिए निकले थे। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

बताया जा रहा है कि घटना सुबह 10 बजे की है। दागौरी स्टेशन मास्टर ने जीआरपी थाने को घटना के संबंध में मेमो दिया। सुबह 10 :45 बजे मेमो मिला, जिसमें लिखा था की एक 58 वर्षीय यात्री ट्रेन से गिर गया है और इस घटना में उसका बांया पैर ट्रेन की चपेट में आने से कट गया। घटना के तत्काल बाद उपचार के लिए घायल यात्री को बिल्हा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर स्थिति गंभीर देखकर बिल्हा से रेलवे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मेमो के आधार पर जीआरपी पहले रेलवे अस्पताल पहुंची। लेकिन उस समय तक घायल यात्री की मौत हो चुकी थी। मृतक का बेटा अस्पताल में ही था। उससे पूछताछ की गई, तब पता चला की मृतक का नाम थान सिंह नेताम (58) है। वह बिल्हा थाना अंतर्गत उड़दन दगौरी के रहने वाले थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें