CG : थाना परिसर में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक - CG Sandesh

CG : थाना परिसर में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक

रतनपुर। रतनपुर थाना परिसर में आग लगने से दर्जनों वाहन खाक हो गए, यहां जप्तसूदा दोपहिया -चार पहिया वाहन रखे गए थे, पत्तों में लगी आग के फैलने से लाखों रुपयों की क्षति का आकलन किया गया है।


 रतनपुर थाना परिसर में पत्तों को जलाने के लिए लगाई गई आग की चपेट में आने से चालीस - पचास दोपहिया चार पहिया वाहन खाक हो गए, ये वाहन जप्त सुधा थे, इन्हें थाना परिसर में रखा गया था, आग किसने जलाया, कैसे आग फैली, इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रथम दृष्टि में यह मामला आगजनी का प्रतीत हो रहा है। जलने के बाद वाहनों के अवशेष बच गए हैं। बताते हैं कि जिस समय आग लगाई गई थी, उसके बाद तेज रफ्तार में हवाएं चलने लगी, जिससे आग तेजी से फैल गई, जिससे किसी को बचाने का भी मौका नहीं मिला, आग से लाखों रुपए की क्षति हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें