सिंघोड़ा में आयोजित शिविर में 32 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया
सरायपाली के एसडीएम नम्रता जैन के निर्देश पर को ग्राम पंचायत सिंघोडा में आज जन चौपाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत खरखरी, चिवराकुंटा, छुईपाली और उनके आश्रित ग्राम शामिल थे। शिविर में विभिन्न विभाग के अधिकारियों को आसपास के ग्रामीणों ने 52 आवेदन मांग एवं शिकायतों से संबंधित सौंपे। इनमें से 20 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में राजस्व विभाग को 13, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग को 32, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग 03, वन विभाग, विद्युत एवं महिला एवं बाल विकास को एक-एक आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में 32 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। कृषि विभाग द्वारा पात्र 6 महिला स्व सहायता समूह के महिला कृषकों को उड़द, मक्का बीज पैकेट वितरण किया गया। इनमें श्रीमती राधिका सेठ, श्रीमती जमुना प्रधान, श्रीमती सुभाषिनी, श्रीमती गुरूवारी, श्रीमती उमा एवं श्रीमती सुमती शामिल है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सरायपाली की अध्यक्ष कुमारी भास्कर, जनपद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चैधरी, जनपद सदस्य गीता साहू, चंद्रा सिदार, राजकुमारी बरिहा, मोहन चैहान, सिंघोड़ा के सरपंच कुसुमलता मिरी, खरखरी के सरपंच राकेश कुमार साहू, छुईपाली के सरपंच हेमंत कुमार सिदार, चिवराखुटा की सरपंच सूर्यकांती बरिहा उपस्थित थे। ग्रामीणों ने अपने-अपने मांग, समस्याओं और शिकायतो से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपा। शिविर में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश कुमार साहू, तहसीलदार ममता ठाकुर सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें