भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत - CG Sandesh

भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के रेंताचिंताला में रविवार देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि क्षमता से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक वैन रेंताचिंताला में एक विद्युत केंद्र के पास सड़क के किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि छोटी वैन में कम से कम 38 लोग सवार थे, जो तीर्थयात्रा करके श्रीसैलम लौट रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने फोन पर कहा, ‘‘ हम हादसे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हैं। कुछ को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुंटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और सरकार से मृतकों के परिजन को सहायता प्रदान करने तथा घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें